301 - जय जय ख्रिस्त की जय गाथा, पाप क

Music:    
  
जय जय ख्रिस्त की जय गाथा, पाप के बोझ से छुटकारा, 
अजब है क्रूस की प्रेम कथा, अनुपम निर्मल संदेशा।

1 मृत्यु है पाप की मजदूरी,  नरक भयानक श्राप से भरी 
अनुग्रह से मिले माफी की,  अद्भुत निर्मल संदेशा।

2 आत्मिक भूख मिटाता भोज, विशमय पाप की सिद्ध दवा, 
सान्त्वना देता संकट मे, सब का हल यह संदेशा।

3 कलवरी में बहा पाक लहू कबर से फतह की वीर कथा,
मत्युंजय यीशु का फरमान, जयवन्तों का यह सन्देशा।

4 खेदित मन को दूं शान्ति बन्दियों को दूं आजादी 
पाप के बोझ से विश्राम की, स्वर्गीय मार्ग यह संदेशा।

5 किसने किया हमें प्रेम ऐसा  किसने किया निस्वार्थ सेवा, 
केवल यीशु के नाम में ही, सनातन सुख का संदेशा।



Lyrics by
N/A



Music

Orchestration :

Singer:
N/A


Instrumental Music

Orchestration by:
N/A

Produced By:
N/A


Other Details