Return to Index

202

203

प्यारो हिम्मत बाँधो आगे बढ़ो

204
SongInstrumental

प्यारो हिम्मत बाँधो, आगे बढ़ो क्रूस का लो निशान जीतेंगे हम यारों हारेगा शैतान। 1 लड़ो, लड़ो फुर्ति करो यीशु है कप्तान, हिम्मत बांधो, आशा रखो भागेगा शैतान। 2 पाप और दुःख में चारों तरफ मरते है इन्सान, दया करो भारत पर वह हुआ परेशान। 3 घर घर जाकर करो प्यारो यीशु का बयान, वह है राजा, मुक्तिदाता सब पर मेहरबान। 4 जल्दी करो, सुनाओ सबको यीशु का फरमान, पापी बचते जाते, लाते जो उस पर ईमान। 5 दास कहे बैरी शरमाते, सुन यीशु का ज्ञान, लोग मसीह को मानते जाते, हारता है शैतान।